नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोल में Ethanol मिश्रण को बढ़ावा देने के लिए नए फ्यूल ब्लेंड स्टैंडर्ड जारी किए हैं। अब E22, E25, E27 और E30 जैसे नए मानकों को लागू करने की तैयारी की जा रही है, जिससे पेट्रोल में Ethanol की मात्रा पहले के मुकाबले ज्यादा हो सकेगी।
सरकार की इस पहल का उद्देश्य कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना, किसानों को फायदा पहुंचाना और प्रदूषण में कमी लाना है। नए मानकों के तहत पेट्रोल में अधिकतम 30 प्रतिशत तक Ethanol मिलाया जा सकेगा। इससे देश में वैकल्पिक और स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा मिलेगा।
फिलहाल देश में E20 ब्लेंडेड पेट्रोल को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। अब नए स्टैंडर्ड आने के बाद ऑटोमोबाइल कंपनियों को भी ऐसे इंजन विकसित करने होंगे जो ज्यादा Ethanol मिश्रण वाले ईंधन पर बेहतर तरीके से काम कर सकें।
Ethanol ब्लेंडिंग बढ़ने से पेट्रोल की लागत में कमी आ सकती है और पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा। हालांकि, वाहन मालिकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी गाड़ियां नए ब्लेंडेड फ्यूल के लिए अनुकूल हों।