• होम
  • देश
  • भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन 2026: NDMC ने तैयारियों की समीक्षा

भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन 2026: NDMC ने तैयारियों की समीक्षा

नयी दिल्ली: 28 से 31 मई तक आयोजित होने वाले भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन 2026 को लेकर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने तैयारियों को तेज कर दिया है। NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर की साफ-सफाई, सड़कों की स्थिति और जलभराव […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 20, 2026 2:41 pm IST, Published 11 hours ago

नयी दिल्ली: 28 से 31 मई तक आयोजित होने वाले भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन 2026 को लेकर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने तैयारियों को तेज कर दिया है। NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर की साफ-सफाई, सड़कों की स्थिति और जलभराव जैसी समस्याओं पर विशेष चर्चा हुई।

कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि NDMC पहले भी G20 और AI समिट जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की तैयारियों में बेहतर प्रदर्शन कर चुका है और इस बार भी भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के दौरान राजधानी को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सम्मेलन के दौरान कहीं भी जलभराव, टूटी सड़कें या अन्य नागरिक समस्याएं नजर न आएं।

उन्होंने यह भी कहा कि बैठक वर्क फ्रॉम होम माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया और तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की गई। NDMC क्षेत्र में सौंदर्यीकरण, सफाई अभियान, सड़क मरम्मत और ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष फोकस किया जा रहा है ताकि विदेशी मेहमानों को बेहतर अनुभव मिल सके।

भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन में कई अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में राजधानी दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार करने के लिए NDMC लगातार निगरानी और समन्वय में जुटा हुआ है।

 

Advertisement