• होम
  • देश
  • त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित

राजधानी एक्सप्रेस की एक ट्रेन में रविवार को अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के दो कोचों में हुई, जहां देखते ही देखते आग ने थर्ड एसी कोच को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में कोच का बड़ा हिस्सा जलकर […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 17, 2026 12:29 pm IST, Published 2 hours ago

राजधानी एक्सप्रेस की एक ट्रेन में रविवार को अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के दो कोचों में हुई, जहां देखते ही देखते आग ने थर्ड एसी कोच को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में कोच का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस रतलाम से रवाना हुई थी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद ट्रेन को रोका गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची दमकल टीमों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

इस घटना के कारण दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई ट्रेनों को रोका गया, जबकि कुछ का रूट बदला गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे की तकनीकी टीम मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आएगी।

Advertisement