• होम
  • देश
  • पीएम मोदी और निकोस क्रिस्टोडौलिडेस की बैठक, द्विपक्षीय रिश्तों को मिला नया आयाम

पीएम मोदी और निकोस क्रिस्टोडौलिडेस की बैठक, द्विपक्षीय रिश्तों को मिला नया आयाम

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स से मुलाकात कर भारत और साइप्रस के संबंधों को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को नई दिशा देने पर सहमति बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और साइप्रस के बीच पारंपरिक […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 22, 2026 5:48 pm IST, Published 3 weeks ago

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स से मुलाकात कर भारत और साइप्रस के संबंधों को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को नई दिशा देने पर सहमति बनी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और साइप्रस के बीच पारंपरिक मित्रता को और मजबूत करने के लिए कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने पर सहमति जताई।

बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच निवेश संबंधों में बढ़ोतरी पर संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही व्यापार और आर्थिक सहयोग को और विस्तार देने के लिए नए अवसरों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार साझा किए। माना जा रहा है कि इस मुलाकात से भारत और साइप्रस के बीच आर्थिक, व्यापारिक और कूटनीतिक संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।

Tags

PM Modi
Advertisement