• होम
  • देश
  • कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन तेज, सिद्धारमैया की दिल्ली में राहुल से मुलाकात

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन तेज, सिद्धारमैया की दिल्ली में राहुल से मुलाकात

नई दिल्ली/बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें राहुल गांधी और सिद्धारमैया एक-दूसरे को गले लगाते […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 29, 2026 11:19 am IST, Published 9 hours ago

नई दिल्ली/बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें राहुल गांधी और सिद्धारमैया एक-दूसरे को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक हालात और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि बैठक के दौरान सिद्धारमैया को राज्यसभा जाने के फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए नहीं कहा गया।

उधर, सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है। राज्यपाल द्वारा इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। कांग्रेस संगठन भी सत्ता हस्तांतरण को लेकर सक्रिय नजर आ रहा है।

जानकारी के अनुसार बेंगलुरु में शनिवार शाम कांग्रेस विधायक दल (CLP) की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक शामिल होंगे। माना जा रहा है कि बैठक में विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ नई सरकार के गठन को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को कांग्रेस संगठन के भीतर बड़े राजनीतिक संतुलन के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी अब नई सरकार के जरिए आगामी चुनावों और संगठनात्मक मजबूती पर फोकस करने की तैयारी में है।

Advertisement