तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला जब सी. जोसफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार की शुरुआत की। चेन्नई में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ 9 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में हजारों समर्थकों और कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री विजय के शपथ लेते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया पर #VijayGovernment और #TamilNaduCabinet तेजी से ट्रेंड करने लगे। नई सरकार को लेकर जनता के बीच विकास और बदलाव की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय के साथ जिन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:
एन आनंद
निर्मल कुमार आर
के जी अरुणराज
आयव अर्जुन
एस कीर्तना
के ए सेंगुथवन
पी वेंकटरमनन
राजमोहन
टीके प्रभु
इन सभी नेताओं को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि विभागों का अंतिम ऐलान जल्द होने की संभावना है।
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चेन्नई में विशेष तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और समारोह स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। विजय समर्थकों की भारी भीड़ ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया।
मुख्यमंत्री विजय शपथ लेने के बाद खास अंदाज में जनता का अभिवादन करते नजर आए। मंच से उन्होंने राज्य के विकास, युवाओं के रोजगार और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देने की बात कही।