• होम
  • देश
  • तमिलनाडु में थलपति का ‘विजय पथ’ कल होगा तय, सत्ता की शपथ को तैयार TVK

तमिलनाडु में थलपति का ‘विजय पथ’ कल होगा तय, सत्ता की शपथ को तैयार TVK

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। विजय ने आज राज्यपाल से लोक भवन में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की तस्वीर लगभग साफ मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML ने TVK को समर्थन देने का फैसला […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 9, 2026 8:02 pm IST, Published 6 days ago

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। विजय ने आज राज्यपाल से लोक भवन में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की तस्वीर लगभग साफ मानी जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML ने TVK को समर्थन देने का फैसला किया है। इन दलों के समर्थन के बाद अब विधानसभा में TVK के पक्ष में 121 विधायकों का आंकड़ा पहुंच गया है, जिससे सरकार बनाने का रास्ता पूरी तरह खुल गया है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि विजय कल दोपहर 3 बजे के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि संवैधानिक प्रक्रिया के तहत 10 मई तक नई सरकार का गठन किया जाना है, इसलिए तेजी से तैयारियां चल रही हैं।

अगर ऐसा होता है तो अभिनेता से नेता बने विजय का यह सफर तमिलनाडु की राजनीति में एक नए अध्याय के रूप में देखा जाएगा। समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है, जबकि राज्य की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement