कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक ने कहा कि वैश्विक हालात और ऊर्जा बाज़ार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया ने अब तक युद्ध का वास्तविक आर्थिक असर पूरी तरह महसूस नहीं किया है, क्योंकि तेल कंपनियाँ अब तक “Shock Absorber” की तरह काम कर रही थीं।
उदय कोटक के मुताबिक, कंपनियाँ पुराने स्टॉक और पहले खरीदे गए सस्ते कच्चे तेल के सहारे कीमतों को नियंत्रित रखे हुए थीं। लेकिन अब वह पुराना स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है। ऐसे में आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल और अन्य ऊर्जा उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
उन्होंने संकेत दिया कि यदि वैश्विक तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियाँ लंबी चलती हैं, तो इसका सीधा असर आम लोगों की जेब और अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। बढ़ती तेल कीमतों से महंगाई पर भी दबाव बढ़ सकता है।