देश में पेट्रोल-डीजल की बचत को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों ने सादगी की नई मिसाल पेश की है। प्रधानमंत्री के काफिले से आधी गाड़ियां हटाई गई हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर दी है। केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल ने एस्कॉर्ट और पायलट गाड़ियों का उपयोग न करने का फैसला लिया है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना काफिला आधा कर मंत्रियों से भी ऐसा ही करने की अपील की है। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों ने भी अपने काफिलों का आकार घटाया है।
महाराष्ट्र मे मंत्रियों की हवाई यात्राओं पर नियंत्रण लगाया गया है और अब यात्रा से पहले मुख्यमंत्री की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। गुजरात के राज्यपाल ने राज्य के भीतर ट्रेन और बस से यात्रा करने का निर्णय लिया है। वहीं गुजरात के उपमुख्यमंत्री अपनी अमेरिका यात्रा रद्द कर दी। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी अपना काफिला आधा कर ईंधन बचत का संदेश दिया है।
सरकार की यह पहल न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करेगी, बल्कि सादगी, जिम्मेदारी और संसाधनों के बेहतर उपयोग का उदाहरण भी बनेगी।