कृति सेनन ने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कई साल पहले अपने एग्स फ्रीज करा लिए थे। एक्ट्रेस का कहना है कि यह फैसला उन्होंने भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया था।

कृति सेनन ने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कई साल पहले अपने एग्स फ्रीज करा लिए थे। एक्ट्रेस का कहना है कि यह फैसला उन्होंने भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया था।
कृति सेनन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इसी बीच उन्होंने शादी और मदरहुड को लेकर खुलकर अपनी राय रखी।
कृति ने बताया कि फिल्म 'मीमी' के लिए वजन बढ़ाने के दौरान उन्हें लगा कि यही सही समय है एग्स फ्रीज कराने का, क्योंकि उस दौरान शरीर में होने वाले बदलाव सामान्य लग रहे थे।
एक्ट्रेस ने बताया कि उनके करीबी व्यक्ति ने उन्हें एग्स फ्रीज कराने की सलाह दी थी और इसे भविष्य के लिए सबसे अच्छा निर्णय बताया था।
कृति सेनन ने कहा कि हार्मोनल बदलाव और वजन बढ़ने की वजह से उन्हें कई बार ऐसा महसूस होता था जैसे वह प्रेग्नेंसी के दौर से गुजर रही हों।
कृति ने इंटरव्यू में बताया कि एग्स फ्रीज कराने की प्रक्रिया के दौरान उन्होंने हार्मोनल बदलाव और मूड स्विंग्स जैसे अनुभवों का भी सामना किया।
कृति सेनन का कहना है कि एग्स फ्रीज कराने का फैसला उन्होंने बिना किसी भविष्य के दबाव के अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने के लिए किया था।