Advertisement
Savitri Group
  • होम
  • फोटो
  • 1 अप्रैल से बदलेंगे ये नियम, टैक्स से FASTag तक, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

1 अप्रैल से बदलेंगे ये नियम, टैक्स से FASTag तक, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

New rules from april 1 2026: 1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष के साथ कई बदलाव लागू होंगे. जिसमें 12.75 लाख तक आय पर टैक्स छूट, ITR फाइलिंग आसान, Punjab National Bank की ATM लिमिट घटी. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) FASTag महंगा, टोल पर कैश बंद, गैस, फ्लाइट और गाड़ियां महंगी होंगी.

Gaurvshali Bharat |
April 1, 2026 10:42 am IST, Updated 1 month ago

नया वित्त वर्ष, नए नियम

नया वित्त वर्ष, नए नियम
1 अप्रैल 2026 से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है, और इसके साथ कई अहम नियम बदल रहे हैं. बैंकिंग, टैक्स, यात्रा, गैस और ऑटो सेक्टर से जुड़े ये बदलाव सीधे आम लोगों की जेब पर असर डालेंगे.
1/6

टैक्स में बड़ी राहत

टैक्स में बड़ी राहत
इस साल टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत मिली है. सैलरीड लोगों के लिए 12.75 लाख तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, जबकि अन्य के लिए यह सीमा 12 लाख तय की गई है. इससे मिडिल क्लास को काफी फायदा होगा.
2/6

// vdo.ai wala code

ITR फाइलिंग हुई आसान

ITR फाइलिंग हुई आसान
इनकम टैक्स प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए नए फॉर्म 130 और 131 लागू किए गए हैं. ये पुराने फॉर्म 16 और 16A की जगह लेंगे और इसमें आय व छूट की विस्तृत जानकारी मिलेगी, जिससे रिटर्न भरना आसान होगा.
3/6

बैंकिंग और PAN नियम बदले

बैंकिंग और PAN नियम बदले
Punjab National Bank के ग्राहकों के लिए ATM से कैश निकालने की लिमिट घटा दी गई है—क्लासिक कार्ड पर 25,000 और प्लेटिनम पर 50,000 प्रतिदिन. वहीं, नया PAN बनवाते समय अब आधार कार्ड को जन्मतिथि प्रमाण के रूप में मान्य नहीं किया जाएगा.
4/6

Advertisement
Savitri Group

यात्रा महंगी और नियम सख्त

यात्रा महंगी और नियम सख्त
रेलवे टिकट कैंसिलेशन के नियम सख्त हो गए हैं—अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले ही रिफंड मिलेगा. वहीं, हवाई ईंधन (ATF) महंगा होने की आशंका के चलते फ्लाइट किराए भी बढ़ सकते हैं.
5/6

FASTag और टोल में बदलाव

FASTag और टोल में बदलाव
National Highways Authority of India के FASTag एनुअल पास की कीमत 3000 से बढ़ाकर 3075 कर दी गई है. साथ ही, टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट लगभग खत्म किया जा रहा है—अब FASTag या UPI ही विकल्प होंगे.
6/6

New rules from april 1 2026: 1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष के साथ कई बदलाव लागू होंगे. जिसमें 12.75 लाख तक आय पर टैक्स छूट, ITR फाइलिंग आसान, Punjab National Bank की ATM लिमिट घटी. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) FASTag महंगा, टोल पर कैश बंद, गैस, फ्लाइट और गाड़ियां महंगी होंगी.
Advertisement
Savitri Group