भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपनी पत्नी प्रिया सरोज के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में दोनों की शानदार बॉन्डिंग और खास पलों की झलक देखने को मिली। रिंकू का यह खास अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान इस खूबसूरत जोड़ी पर टिक गया।