कंगना रनौत ने इस बार अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को एक खूबसूरत ट्रैवल डायरी की झलक दिखाई है। आगरा के ऐतिहासिक ताजमहल के सामने उनकी तस्वीरें बेहद खास लग रही हैं। परिवार के साथ बिताए इन पलों में कंगना कभी स्मारक की खूबसूरती निहारती नजर आईं तो कभी कैमरे के सामने मुस्कुराती दिखीं। उनकी ये तस्वीरें किसी यादगार फैमिली वेकेशन से कम नहीं लग रहीं।