पूर्णिमा की रोशनी में सजी काशी घाटों से लेकर गलियों तक रोशनी से नहा उठी। गंगा किनारे हजारों दीयों की जगमगाहट ने पूरे माहौल को बेहद खूबसूरत बना दिया, वहीं रंग-बिरंगी लाइटिंग और शानदार लाइट शो ने इस खास रात की रौनक को और बढ़ा दिया। घाटों पर जलते दीपों की कतारें, गंगा की लहरों पर पड़ती रोशनी और भव्य सजावट ने काशी को एक ऐसी खूबसूरत तस्वीर में बदल दिया, जिसे कैमरे में कैद करना अपने आप में एक खास अनुभव रहा।