Advertisement
Savitri Group
  • होम
  • फोटो
  • Vitamin Deficiency: बार-बार पड़ रहे बीमार तो हो सकती है इस विटामिन की कमी

Vitamin Deficiency: बार-बार पड़ रहे बीमार तो हो सकती है इस विटामिन की कमी

Vitamin Deficiency: विटामिन ए एक जरूरी पोषक तत्व है जो शरीर के कई बड़े कार्यों में अहम भूमिका निभाता है. ये आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखने, त्वचा को स्वस्थ रखने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है. इसकी कमी होने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं धीरे-धीरे विकसित होती हैं, जिन्हें समय रहते पहचानना और सही खानपान व जीवनशैली अपनाकर दूर करना बेहद जरूरी होता है.

Gaurvshali Bharat |
April 1, 2026 9:57 am IST, Updated 1 month ago

नाइट ब्लाइंडनेस (रात में कम दिखना)

नाइट ब्लाइंडनेस (रात में कम दिखना)
विटामिन ए की कमी का सबसे मेन लक्षण रात के समय साफ न दिखना है. व्यक्ति को कम रोशनी में देखने में दिक्कत होती है और धीरे-धीरे नजर कमजोर होने लगती है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
1/6

आंखों में सूखापन और जलन

आंखों में सूखापन और जलन
इसकी कमी से आंखों में नमी कम हो जाती है, जिससे सूखापन, जलन और खुजली की समस्या हो सकती है. लंबे समय तक ऐसा रहने पर आंखों से जुड़ी गंभीर दिक्कतें भी हो सकती हैं.
2/6

// vdo.ai wala code

त्वचा का रूखापन और बेजान होना

त्वचा का रूखापन और बेजान होना
त्वचा अपनी प्राकृतिक नमी खो देती है और रूखी, बेजान व खुरदरी हो जाती है. होंठ फटना और स्किन का बार-बार छिलना भी इस कमी के संकेत हो सकते हैं.
3/6

कमजोर इम्यूनिटी और बार-बार संक्रमण

कमजोर इम्यूनिटी और बार-बार संक्रमण
विटामिन ए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. इसकी कमी होने पर व्यक्ति को बार-बार सर्दी, खांसी, जुकाम या अन्य संक्रमण होने लगते हैं.
4/6

Advertisement
Savitri Group

बालों का कमजोर होना और झड़ना

बालों का कमजोर होना और झड़ना
बाल पतले, कमजोर और बेजान हो जाते हैं. साथ ही बालों का झड़ना बढ़ सकता है, जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत देता है.
5/6

घाव भरने में अधिक समय लगना

घाव भरने में अधिक समय लगना
यदि चोट या घाव जल्दी ठीक नहीं होते, तो ये भी विटामिन ए की कमी का संकेत हो सकता है. शरीर की रिकवरी प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है.
6/6

Vitamin Deficiency: विटामिन ए एक जरूरी पोषक तत्व है जो शरीर के कई बड़े कार्यों में अहम भूमिका निभाता है. ये आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखने, त्वचा को स्वस्थ रखने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है. इसकी कमी होने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं धीरे-धीरे विकसित होती […]
Advertisement
Savitri Group