• होम
  • खेल
  • राहुल और गिल के शतकों से भारत मजबूत, पहले दिन बनाए 3 विकेट पर 368 रन

राहुल और गिल के शतकों से भारत मजबूत, पहले दिन बनाए 3 विकेट पर 368 रन

न्यू चंडीगढ़: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले ही दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने खेल के पहले दिन का अंत होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 368 रनों […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 6, 2026 9:39 pm IST, Published 22 seconds ago

न्यू चंडीगढ़: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले ही दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने खेल के पहले दिन का अंत होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 368 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है। दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान शुभमन गिल 103 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 50 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

राहुल और सुदर्शन की शानदार पारियां

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने के बाद साई सुदर्शन और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 139 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। सुदर्शन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 104 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल थे। सुदर्शन को सलीम सफी ने आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

केएल राहुल का 12वां टेस्ट शतक

सुदर्शन के आउट होने के बाद क्रीज पर आए कप्तान शुभमन गिल ने केएल राहुल का अच्छा साथ दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। इस दौरान केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक पूरा किया। उन्होंने 165 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 100 रन बनाए। हालांकि, शतक पूरा करते ही वे जियाउर रहमान शरीफी की गेंद पर विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज को कैच दे बैठे।

गिल का शतक और पंत की आतिशी फिफ्टी

राहुल के आउट होने के बाद मैदान पर आए ऋषभ पंत ने आते ही टी-20 अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी। पंत ने अफगान गेंदबाज अब्दुल मलिक के एक ही ओवर में 3 शानदार छक्के जड़े। दूसरी छोर से कप्तान शुभमन गिल ने सूझबूझ से खेलते हुए 138 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक ठोक दिया। दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले ऋषभ पंत ने भी 70 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 121 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है।

अफगानिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज सलीम सफी ने 2 विकेट चटकाए, जबकि स्पिनर जियाउर रहमान शरीफी को 1 सफलता मिली।

Advertisement