• होम
  • खेल
  • आईपीएल 2026: Royal Challengers Bengaluru के गेंदबाजों का कहर, Delhi Capitals 75 पर ढेर

आईपीएल 2026: Royal Challengers Bengaluru के गेंदबाजों का कहर, Delhi Capitals 75 पर ढेर

नई दिल्ली। Indian Premier League 2026 के एक अहम मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने गेंदबाजी के दम पर Delhi Capitals को करारी शिकस्त दी। Arun Jaitley Cricket Stadium में खेले गए इस मैच में जहां पहले बड़े स्कोर की उम्मीद थी, वहीं आरसीबी के गेंदबाजों ने पूरी बाजी पलट दी। बल्लेबाजों के लिए अनुकूल […]

Advertisement
IPL-RCB
Gauravshali Bharat News
  • April 28, 2026 8:12 am IST, Published 4 hours ago

नई दिल्ली। Indian Premier League 2026 के एक अहम मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने गेंदबाजी के दम पर Delhi Capitals को करारी शिकस्त दी।

Arun Jaitley Cricket Stadium में खेले गए इस मैच में जहां पहले बड़े स्कोर की उम्मीद थी, वहीं आरसीबी के गेंदबाजों ने पूरी बाजी पलट दी। बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाने वाली इस पिच पर दिल्ली की पूरी टीम महज 75 रन पर सिमट गई।

आरसीबी की तरफ से Bhuvneshwar Kumar ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि Josh Hazlewood ने 4 विकेट लेकर दिल्ली की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसके अलावा Suyash Sharma और Krunal Pandya ने भी कसी हुई गेंदबाजी की।

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने सिर्फ 8 रन पर 6 विकेट गंवा दिए। ऐसे में Abishek Porel ने 30 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने मात्र 6.3 ओवर में 1 विकेट खोकर 77 रन बनाकर मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।

इस मैच ने साबित कर दिया कि क्रिकेट में सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि गेंदबाज भी मैच का रुख पूरी तरह बदल सकते हैं। बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग मानी जाने वाली पिच पर आरसीबी के गेंदबाजों का प्रदर्शन देखने लायक रहा।

Advertisement