• होम
  • खेल
  • आईपीएल 2026: वैभव का तूफानी शतक, एसआरएच के खिलाफ आरआर ने 6 विकेट खोकर बनाए 228 रन

आईपीएल 2026: वैभव का तूफानी शतक, एसआरएच के खिलाफ आरआर ने 6 विकेट खोकर बनाए 228 रन

जयपुर : आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 228 रन लगाए। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • April 25, 2026 11:15 pm IST, Published 2 hours ago

जयपुर : आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 228 रन लगाए।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 112 रनों की शानदार साझेदारी निभाई।

वैभव कमाल की फॉर्म में नजर आए और उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक पूरा किया। वैभव ने आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक लगाया। उन्होंने 37 गेंदों का सामना करते हुए 103 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाए। वहीं, जुरेल ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 51 रनों की शानदार पारी खेली। जुरेल ने 8 चौके और एक छक्का लगाया।

रियान पराग का प्रदर्शन एक बार फिर निराशाजनक रहा, और वह 9 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 7 रन ही बना सके। शिमरोन हेटमायर भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 10 गेंदों में 11 रन बनाकर प्रफुल्ल हिंगे का शिकार बने। डोनोवन फेरेरा ने अंत के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 3 चौके और तीन छक्कों की मदद से 33 रन बनाए।

रवींद्र जडेजा 4 रन ही बना सके, तो जोफ्रा आर्चर 2 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में एसआरएच की तरफ से प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, साकिब हुसैन और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा के साथ खेल रही है।

सनराइजर्स हैदराबाद पैट कमिंस की अगुवाई में इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा के साथ मैदान पर उतरी है।

Tags

Advertisement