• होम
  • खेल
  • RCB बना लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन

RCB बना लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन

गुजरात को फाइनल में 5 विकेट से रौंदा; कोहली ने छक्का जड़कर दिलाई ऐतिहासिक जीत अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने क्रिकेट के गलियारों में एक नया इतिहास रच दिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से शिकस्त […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 1, 2026 4:49 am IST, Published 17 seconds ago

गुजरात को फाइनल में 5 विकेट से रौंदा; कोहली ने छक्का जड़कर दिलाई ऐतिहासिक जीत

अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने क्रिकेट के गलियारों में एक नया इतिहास रच दिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार आईपीएल (IPL) का खिताब अपने नाम कर लिया है। आरसीबी के महानायक विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़कर टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया। कोहली 42 गेंदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेलकर नाबाद लौटे।

इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही बेंगलुरु लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली लीग की तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले केवल चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस ही यह कारनामा कर सकी हैं। गौरतलब है कि आरसीबी ने 2025 में भी इसी मैदान पर पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था।

मैच का लेखा-जोखा: गुजरात ने दिया था 156 रन का लक्ष्य

टॉस जीतकर बेंगलुरु ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 55 रन के स्कोर पर अपने 3 बड़े विकेट गंवा दिए।

  • कप्तान शुभमन गिल (10), साई सुदर्शन (12) और निशांत सिंधु (20) सस्ते में पवेलियन लौट गए।

  • स्टार बल्लेबाज जोस बटलर भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 19 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने संकटमोचक की भूमिका निभाई। सुंदर ने एक छोर संभालते हुए 37 गेंदों में नाबाद 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने निचले क्रम में अर्शद खान (15) और जेसन होल्डर (7) के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन तक पहुंचाया।

रसिख सलाम की घातक गेंदबाजी बेंगलुरु की जीत के असली हीरो उनके गेंदबाज रसिख सलाम रहे। रसिख ने अपनी धारदार गेंदबाजी से गुजरात के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी और 4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट लिए, जबकि क्रुणाल पंड्या को 1 सफलता मिली।

कोहली का ‘विराट’ शो और वेंकटेश की तेज शुरुआत

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए महज 27 गेंदों में 62 रनों की ताबड़तोड़ पार्टनरशिप हुई। अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रन की कैमियो पारी खेली।

मध्यक्रम लड़खड़ाया, लेकिन किंग कोहली डटे रहे अय्यर के आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल (1), रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पंड्या (1) जल्दी-जल्दी आउट हो गए, जिससे मैच थोड़ा फंसता हुआ नजर आया। लेकिन दूसरे छोर पर ‘किंग कोहली’ चट्टान की तरह डटे रहे।

अंत में टिम डेविड ने 17 गेंदों में 24 रन बनाकर कोहली का अच्छा साथ निभाया। डेविड के आउट होने के बाद जितेश शर्मा (11*) ने कोहली के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। 18वें ओवर में कोहली ने अपने चिर-परिचित अंदाज में छक्का मारकर मैच फिनिश किया और बेंगलुरु के फैंस को झूमने का मौका दे दिया।

Advertisement