• होम
  • खेल
  • पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

2 साल बाद जीता बड़ा खिताब टोक्यो। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने इतिहास रचते हुए जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही वह जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। रविवार को खेले गए महिला एकल फाइनल में 31 वर्षीय पीवी सिंधु […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 19, 2026 11:11 am IST, Published 8 hours ago

2 साल बाद जीता बड़ा खिताब

टोक्यो। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने इतिहास रचते हुए जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही वह जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

रविवार को खेले गए महिला एकल फाइनल में 31 वर्षीय पीवी सिंधु ने जापान की तीन बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची को सीधे गेमों में 21-17, 21-17 से हराया। यह मुकाबला लगभग 50 मिनट तक चला, जिसमें सिंधु ने शुरुआत से अंत तक शानदार प्रदर्शन किया।

चार साल बाद यामागुची पर जीत

सिंधु ने लगभग चार साल बाद अकाने यामागुची को किसी पूर्ण मुकाबले में हराया है। इससे पहले उन्हें यामागुची के खिलाफ आखिरी जीत 2022 थाईलैंड ओपन में मिली थी। पिछले वर्ष मलेशिया ओपन में यामागुची चोट के कारण मैच पूरा नहीं खेल सकी थीं।

दो साल बाद फिर जीता खिताब

पीवी सिंधु ने करीब दो साल बाद कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता है। इससे पहले उन्होंने 2024 सैयद मोदी इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया था, जबकि 2022 सिंगापुर ओपन सुपर-500 में भी वह चैंपियन रही थीं।

करियर का पहला सुपर-750 खिताब

यह पीवी सिंधु के करियर का पहला सुपर-750 खिताब है। साथ ही 2019 विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने के बाद यह उनके करियर का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब माना जा रहा है।

सिंधु की इस ऐतिहासिक जीत से भारतीय बैडमिंटन को नई ऊंचाई मिली है। देशभर से उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी है और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

Advertisement