• होम
  • खेल
  • WFI ने विनेश फोगाट पर लगाया अस्थायी बैन

WFI ने विनेश फोगाट पर लगाया अस्थायी बैन

नयी दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने ओलिंपियन पहलवान विनेश फोगाट को 26 जून तक घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया है। महासंघ ने विनेश को नोटिस जारी करते हुए उन पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया। WFI के मुताबिक, विनेश ने संन्यास के बाद वापसी के लिए तय प्रक्रिया का […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 9, 2026 7:45 pm IST, Published 1 month ago

नयी दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने ओलिंपियन पहलवान विनेश फोगाट को 26 जून तक घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया है। महासंघ ने विनेश को नोटिस जारी करते हुए उन पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया।

WFI के मुताबिक, विनेश ने संन्यास के बाद वापसी के लिए तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया। महासंघ का कहना है कि किसी भी खिलाड़ी को वापसी से पहले छह महीने पहले सूचना देनी होती है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि विनेश ने WFI के नियमों, डोपिंग से जुड़े प्रावधानों और अंतरराष्ट्रीय कुश्ती नियमों का उल्लंघन किया है। महासंघ ने उनके व्यवहार को भारतीय कुश्ती की छवि के लिए नुकसानदायक बताते हुए कहा कि इससे देश की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है।

फिलहाल WFI ने विनेश फोगाट से तय समय के भीतर जवाब मांगा है। उनके जवाब के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

Tags

Sports
Advertisement