पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

काफिले के रूट पर मिली थीं जिलेटिन की छड़ें आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम के पास सर्किट और टाइमर के साथ बरामद हुए थे विस्फोटक; आंतरिक जांच के बाद बेंगलुरु दक्षिण के एसपी की बड़ी कार्रवाई नई दिल्ली/बेंगलुरु : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेंगलुरु यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में हुई गंभीर लापरवाही को लेकर पुलिस […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 25, 2026 10:07 am IST, Published 42 minutes ago

काफिले के रूट पर मिली थीं जिलेटिन की छड़ें

आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम के पास सर्किट और टाइमर के साथ बरामद हुए थे विस्फोटक; आंतरिक जांच के बाद बेंगलुरु दक्षिण के एसपी की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली/बेंगलुरु : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेंगलुरु यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में हुई गंभीर लापरवाही को लेकर पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेंगलुरु दक्षिण जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) आर. श्रीनिवास गौड़ा ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने और मुस्तैदी न दिखाने के आरोप में एक सब-ईस्पेक्टर (SI), एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) और चार कांस्टेबलों सहित कुल छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह कार्रवाई 10 मई को प्रधानमंत्री मोदी के रूट पर सर्किट, बैटरी और टाइमर से जुड़ी जिलेटिन की छड़ें (विस्फोटक) मिलने के मामले में की गई है। आंतरिक जांच में पाया गया कि वीवीआईपी (VVIP) सुरक्षा को लेकर तैनात किए गए इन पुलिसकर्मियों ने अपने तय इलाके की निगरानी में भारी लापरवाही बरती थी।

क्या था पूरा मामला?

बीती 10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन’ के 45 वर्ष पूरे होने और उसके संस्थापक श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंचे थे।

  • काफिले के रूट पर विस्फोटक: प्रधानमंत्री के कनकपुरा रोड स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर पहुंचने से करीब डेढ़ से दो घंटे पहले, सुबह लगभग 9 बजे सुरक्षा जांच के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल को सड़क किनारे संदिग्ध पैकेट दिखाई दिया।

  • बरामदगी: जब बम निरोधक दस्ते (BDS) ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो कनकपुरा रोड पर नाईस (NICE) रोड जंक्शन के पास झाड़ियों में एक बॉक्स मिला। इस बॉक्स के अंदर टेप से लिपटी दो जिलेटिन स्टिक्स, वायर, बैटरी और एक क्रूड सर्किट जैसा सेटअप बरामद किया गया था।

किन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज?

सुरक्षा रूट की जिम्मेदारी संभालने वाले जिन 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, उनके विवरण इस प्रकार हैं:

  1. एक सब-इंस्पेक्टर (SI) — (साथनूर थाना)

  2. एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) — (कग्गलीपुरा थाना)

  3. चार पुलिस कांस्टेबल — (सुरक्षा बंदोबस्त ड्यूटी)

बेंगलुरु दक्षिण के एसपी श्रीनिवास गौड़ा ने निलंबन आदेश जारी करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री की सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जा सकती। शुरुआती जांच में इन कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने के बाद विभागीय जांच पूरी होने तक इन्हें निलंबित किया गया है।”

केंद्रीय एजेंसियों और एनआईए (NIA) की पैनी नजर

इस घटना के सामने आते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने भी मामले को अपने हाथ में ले लिया था। कग्गलीपुरा पुलिस ने इस संबंध में विस्फोटक अधिनियम (Explosive Substances Act) के तहत मामला दर्ज किया है।

शुरुआती जांच में अधिकारियों का कहना था कि यह विस्फोटक पास के ही किसी अवैध खनन (Quarrying) क्षेत्र से लाकर फेंका गया हो सकता है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक सर्किट और बैटरी मिलने के बाद अब जांच इस बात पर टिकी है कि क्या यह जानबूझकर सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती देने या किसी बड़ी साजिश को रचने के लिए किया गया था। फिलहाल पुलिस की विशेष टीमें और खुफिया एजेंसियां आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।

Advertisement