बेंगलुरु के होटल में दो बेटियों की मौत

पिता ने आत्महत्या की कोशिश की; पुलिस जांच में जुटी बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में दो नाबालिग बच्चियों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चियों के शव होटल के कमरे में मिले, जबकि उनके पिता गंभीर हालत में पाए गए। पुलिस के मुताबिक, पिता ने कथित तौर […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • August 11, 2026 8:44 am IST, Published 28 minutes ago

पिता ने आत्महत्या की कोशिश की; पुलिस जांच में जुटी

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में दो नाबालिग बच्चियों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चियों के शव होटल के कमरे में मिले, जबकि उनके पिता गंभीर हालत में पाए गए। पुलिस के मुताबिक, पिता ने कथित तौर पर अपनी दोनों बेटियों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 40 वर्षीय एसजी इमरान के रूप में हुई है। वह रविवार शाम अपनी 10 और 5 साल की बेटियों के साथ होटल में चेक-इन हुआ था।

होटल के कमरे में मिले बच्चियों के शव

सोमवार शाम करीब 4 बजे होटल स्टाफ कमरे की सफाई के लिए पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर स्टाफ ने कमरे में प्रवेश किया। अंदर दोनों बच्चियां बेड पर मृत मिलीं। वहीं, उनके पिता गंभीर हालत में होटल के टॉयलेट में पाए गए।

होटल की सिक्योरिटी टीम ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पत्नी के संबंध को लेकर था शक

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इमरान को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था। पुलिस का कहना है कि इसी पारिवारिक विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, मामले की पूरी वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस के अनुसार, इमरान ने कथित तौर पर बच्चियों की हत्या करने की बात स्वीकार की है।

हत्या का मामला दर्ज, जांच जारी

डीसीपी जीके मिथुन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस होटल के CCTV फुटेज, कमरे से मिले साक्ष्यों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ के आधार पर घटनाक्रम की जांच कर रही है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे क्या परिस्थितियां थीं और आरोपी ने यह कदम क्यों उठाया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Advertisement