आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा

लॉरी और कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत; एक गंभीर घायल विजयनगरम। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सत्ताराव जंक्शन के पास तेज रफ्तार लॉरी और कार की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 19, 2026 9:07 am IST, Published 10 hours ago

लॉरी और कार की टक्कर में 4 लोगों की मौत; एक गंभीर घायल

विजयनगरम। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सत्ताराव जंक्शन के पास तेज रफ्तार लॉरी और कार की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही आनंदपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य वजह से हुई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया।

Advertisement