• होम
  • राज्यवार खबरें
  • पश्चिम बंगाल के सभी स्कूलों में अब प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य

पश्चिम बंगाल के सभी स्कूलों में अब प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के स्कूलों में अब सुबह की शुरुआत एक नए नियम के साथ होने जा रही है। राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है कि सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों की प्रार्थना सभा में रोजाना राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य होगा। शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 14, 2026 6:32 pm IST, Published 1 hour ago

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के स्कूलों में अब सुबह की शुरुआत एक नए नियम के साथ होने जा रही है। राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है कि सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों की प्रार्थना सभा में रोजाना राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य होगा।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। साथ ही स्कूलों को कहा गया है कि इस नियम का पालन सख्ती से सुनिश्चित किया जाए और आने वाले सोमवार, 18 मई 2026 से इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाए।

सरकार का कहना है कि इस फैसले का मकसद छात्रों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है। कुछ स्कूलों में इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए रिकॉर्डिंग रखने की भी व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आदेश का पालन ठीक तरह से हो रहा है।

इससे पहले भी देश के कई राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों की असेंबली में ‘वंदे मातरम्’ को शामिल किया जाता रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार की ओर से भी फरवरी 2026 में राष्ट्रगीत से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, जिनमें स्कूलों और सरकारी कार्यक्रमों में इसके सम्मान और नियमित गायन पर जोर दिया गया था।

Advertisement