• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • यूपी बोर्ड इंटर मेरिट में ए.जी. हाशमी इंटर कॉलेज का जलवा, दो छात्रों ने बनाई जगह

यूपी बोर्ड इंटर मेरिट में ए.जी. हाशमी इंटर कॉलेज का जलवा, दो छात्रों ने बनाई जगह

सादुल्लानगर/बलरामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में ए.जी. हाशमी इंटर कॉलेज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र धर्मेंद्र ने 500 में 451 अंक प्राप्त कर जिला मेरिट सूची में चौथा स्थान हासिल किया, जबकि विजय गुप्ता ने 437 अंकों के साथ नौवां […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • April 28, 2026 6:54 pm IST, Published 2 hours ago

सादुल्लानगर/बलरामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में ए.जी. हाशमी इंटर कॉलेज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र धर्मेंद्र ने 500 में 451 अंक प्राप्त कर जिला मेरिट सूची में चौथा स्थान हासिल किया, जबकि विजय गुप्ता ने 437 अंकों के साथ नौवां स्थान प्राप्त कर कॉलेज की उपलब्धि को और मजबूती दी।

धर्मेंद्र की सफलता से परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वह तुलाराम और तारादेवी के पुत्र हैं और चार बहनों के इकलौते भाई हैं। धर्मेंद्र ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया। उनका लक्ष्य नीट परीक्षा पास कर डॉक्टर बनना और समाज की सेवा करना है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने दोनों छात्रों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर जावेद अहमद सिद्दीकी, मुस्तकीम अहमद सिद्दीकी, विनोद कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

रमेश कुमार शर्मा। गौरवशाली भारत

Advertisement