मऊ में हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस टीम को मारी जोरदार टक्कर

मऊ: मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र स्थित वाराणसी- गोरखपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को एक तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दारोगा और दो अन्य सिपाही गंभीर रूप से घायल […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • April 30, 2026 11:41 am IST, Published 1 hour ago

मऊ: मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र स्थित वाराणसी- गोरखपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को एक तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दारोगा और दो अन्य सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर अत्यधिक तेज गति में था और नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

Advertisement