लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में KDA का शिकंजा, 16 कोचिंग सेंटर सील

कानपुर: लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने शहर के कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। काकादेव क्षेत्र में चल रहे कोचिंग सेंटरों की जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर 16 संस्थानों को सील कर दिया गया। जांच में पाया गया कि कई कोचिंग सेंटर […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 23, 2026 9:19 am IST, Published 1 hour ago

कानपुर: लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने शहर के कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। काकादेव क्षेत्र में चल रहे कोचिंग सेंटरों की जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर 16 संस्थानों को सील कर दिया गया।

जांच में पाया गया कि कई कोचिंग सेंटर बेसमेंट में संचालित हो रहे थे, जबकि भवनों का निर्माण स्वीकृत नक्शे के विपरीत किया गया था। इसी आधार पर केडीए की टीम ने कार्रवाई करते हुए भवनों को सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान “फिजिक्स वाला” सहित कई अन्य संस्थान भी जांच के दायरे में आए। इसके अलावा 22 अन्य प्रतिष्ठानों को भवन मानकों और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के संबंध में नोटिस जारी किए गए हैं।

केडीए अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का पालन न करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। प्रशासन ने सभी कोचिंग संचालकों को अग्नि सुरक्षा और भवन मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

Advertisement