• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • बहूभोज में कहासुनी बनी जानलेवा, युवक की मौत 14 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए हथियार

बहूभोज में कहासुनी बनी जानलेवा, युवक की मौत 14 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए हथियार

बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र में बहूभोज कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना 28 अप्रैल की रात की है, जब चमरबोझिया निवासी कमलेश (27) गांव में आयोजित बहूभोज कार्यक्रम में शामिल होने गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • April 29, 2026 6:20 pm IST, Published 57 minutes ago

बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र में बहूभोज कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना 28 अप्रैल की रात की है, जब चमरबोझिया निवासी कमलेश (27) गांव में आयोजित बहूभोज कार्यक्रम में शामिल होने गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई मोहित की तहरीर पर पुलिस ने 15 नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मध्यनगरी रोड स्थित नन्हेलाल की आटा चक्की के पास से आरोपियों को दबोचा। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पल्टा, लाठी-डंडा समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।

 

रमेश कुमार शर्मा। गौरवशाली भारत

Advertisement