AKTU में फिर पेपर लीक का मामला, BTech कंप्यूटर नेटवर्क परीक्षा रद्द

लखनऊ: Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University में एक बार फिर परीक्षा की गोपनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। विश्वविद्यालय ने बीटेक कंप्यूटर साइंस छठे सेमेस्टर की ‘कंप्यूटर नेटवर्क’ परीक्षा को निरस्त कर दिया है। यह परीक्षा 21 मई को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर सोशल मीडिया और इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 26, 2026 10:48 am IST, Published 46 minutes ago

लखनऊ: Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University में एक बार फिर परीक्षा की गोपनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। विश्वविद्यालय ने बीटेक कंप्यूटर साइंस छठे सेमेस्टर की ‘कंप्यूटर नेटवर्क’ परीक्षा को निरस्त कर दिया है। यह परीक्षा 21 मई को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर सोशल मीडिया और इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच शुरू की थी।

जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब यह परीक्षा 5 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया के अनुसार जांच में नोएडा स्थित एक परीक्षा केंद्र की लापरवाही प्रथम दृष्टया सामने आई है। आरोप है कि संबंधित कॉलेज के लॉगिन क्रेडेंशियल लीक हो गए थे, जिनका इस्तेमाल कर पेपर डाउनलोड किया गया और बाद में उसे प्रसारित कर दिया गया।

फिलहाल विश्वविद्यालय की जांच समिति पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। डिजिटल रिकॉर्ड, लॉगिन डेटा और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यदि किसी संस्थान या व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement