उरई: उरई तहसील परिसर में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कानूनगो संदीप तिवारी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि झांसी एंटी करप्शन टीम ने शिकायत मिलने के बाद छापा मारकर यह कार्रवाई की।
टीम ने कानूनगो संदीप तिवारी पर भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें एक अन्य व्यक्ति के साथ मौके से पकड़ा। कार्रवाई के बाद दोनों को पूछताछ के लिए एंटी करप्शन थाने ले जाया गया।
अचानक हुई इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। फिलहाल एंटी करप्शन टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।