नोएडा में कीमती भूखंडों के लिए 29 जून से लगेगी बोली

 ग्रुप हाउसिंग, कमर्शियल और कॉर्पोरेट प्लॉट्स की लगेगी बोली ई-ऑक्शन के जरिए सर्वाधिक बोली लगाने वाले को होगा आवंटन; कमर्शियल प्लॉट्स पर ‘लोकेशन चार्ज’ की पूरी माफी विशेष संवाददाता, नोएडा नोएडा प्राधिकरण के बेशकीमती कमर्शियल, कॉर्पोरेट और ग्रुप हाउसिंग प्लॉट्स को खरीदने का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। प्राधिकरण की ओर […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 19, 2026 9:09 am IST, Published 1 hour ago

 ग्रुप हाउसिंग, कमर्शियल और कॉर्पोरेट प्लॉट्स की लगेगी बोली

ई-ऑक्शन के जरिए सर्वाधिक बोली लगाने वाले को होगा आवंटन; कमर्शियल प्लॉट्स पर ‘लोकेशन चार्ज’ की पूरी माफी

विशेष संवाददाता, नोएडा नोएडा प्राधिकरण के बेशकीमती कमर्शियल, कॉर्पोरेट और ग्रुप हाउसिंग प्लॉट्स को खरीदने का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। प्राधिकरण की ओर से इन तीनों श्रेणियों के प्लॉट्स के आवंटन के लिए आगामी 29 जून से 1 जुलाई तक तीन दिवसीय मेगा ई-ऑक्शन (E-Auction) प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऑनलाइन माध्यम से होने वाली इस नीलामी में जो भी निवेशक सबसे ऊंची बोली लगाएगा, भूखंड उसी के नाम आवंटित किया जाएगा। प्राधिकरण ने इस स्कीम को फरवरी महीने में लॉन्च किया था, जिसके बाद आवेदनों की स्क्रूटनी का काम पूरा कर लिया गया है।

इस बार की स्कीम में सबसे खास बात यह है कि कमर्शियल प्लॉट (Commercial Plot) खरीदने वाले आवंटियों को किसी भी तरह का ‘लोकेशन चार्ज’ नहीं देना होगा, जिससे निवेशकों को सीधे तौर पर बड़ी वित्तीय राहत मिलेगी।

तीन दिनों का पूरा शेड्यूलर और आवेदकों की स्थिति:

प्राधिकरण ने तीन अलग-अलग दिनों में श्रेणियों के हिसाब से नीलामी की रूपरेखा तय की है:

1. 29 जून: कमर्शियल और कॉर्पोरेट प्लॉट्स की बोली

  • कमर्शियल श्रेणी: पहले दिन 20 हजार वर्गमीटर से कम क्षेत्रफल वाले दो कमर्शियल प्लॉट्स के लिए ई-ऑक्शन होगा। इस श्रेणी के लिए कुल 5 बड़े डेवलपर्स ने आवेदन किया है।

  • कॉर्पोरेट श्रेणी: इसी दिन कॉर्पोरेट सेक्टर के लिए चिह्नित 7 प्लॉट्स की भी नीलामी होगी। इसमें कुल 10 आवेदकों ने दिलचस्पी दिखाई है, जिनके दस्तावेजों की तकनीकी जांच-पड़ताल (Scrutiny) के बाद इन्हें बोली के लिए योग्य पाया गया है।

2. 30 जून: ग्रुप हाउसिंग (Group Housing) के लिए कड़ा मुकाबला

  • ग्रुप हाउसिंग के तहत आने वाले 2 बड़े प्लॉट्स के लिए सबसे कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इन दोनों प्राइम लोकेशंस के भूखंडों के लिए कुल 9 नामचीन बिल्डर्स और आवेदकों ने दावेदारी ठोकी है।

3. 1 जुलाई: सबसे बड़े मेगा प्लॉट्स की नीलामी

  • नीलामी के आखिरी दिन यानी 1 जुलाई को 20 हजार वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले सुपर-साइज प्लॉट्स के लिए बोलियां लगेंगी। इस श्रेणी में कुल 4 विशाल भूखंड शामिल हैं, जिन्हें हासिल करने के लिए 11 बड़े निवेशकों के बीच रेस होगी।

Advertisement