• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • जनता दर्शन में सीएम योगी सख्त,हर पात्र को आयुष्मान कार्ड, इलाज में नहीं होगी पैसों की बाधा

जनता दर्शन में सीएम योगी सख्त,हर पात्र को आयुष्मान कार्ड, इलाज में नहीं होगी पैसों की बाधा

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगे इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री खुद लोगों के प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। संबंधित खबरें प्रशिक्षण प्राप्त कर […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 6, 2026 11:14 am IST, Published 2 months ago

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं।

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगे इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री खुद लोगों के प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आए लोगों पर विशेष ध्यान दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी जरूरतमंद को इलाज के लिए आर्थिक परेशानी न झेलनी पड़े।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनना चाहिए, ताकि इलाज के लिए पैसे की चिंता किसी की जान पर भारी न पड़े। उनके इस आश्वासन के बाद कई चेहरों पर राहत की झलक दिखाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है और समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

Advertisement