बदायूं में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर

ढेर:मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही को भी लगी गोली; 43 दिन पहले डकैती डाली थी बदायूं में बुधवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक भीषण मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू मारा गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से शेखपुर पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज कुमार और सिपाही […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 2, 2026 7:49 am IST, Published 3 hours ago

ढेर:मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही को भी लगी गोली; 43 दिन पहले डकैती डाली थी

बदायूं में बुधवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक भीषण मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू मारा गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से शेखपुर पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज कुमार और सिपाही अविनाश घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह मुठभेड़ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बदायूं-बिजनौर हाईवे पर हुई। एसएसपी अंकिता शर्मा के अनुसार, जिले में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में की गई पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जितेंद्र, जो मूल रूप से संभल का रहने वाला था, 19 मई को इस्लामनगर क्षेत्र में हुई एक डकैती के मामले में फरार चल रहा था। उस पर आईजी बरेली रेंज द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ अमरोहा, नोएडा समेत कई जिलों में 12 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस और कुछ जेवर बरामद किए हैं।

Advertisement