देवरिया के लाल शिवानंद चौरसिया को नम आंखों से अंतिम विदाई

देवरिया: यूपी के देवरिया जिले के सुरौली गांव में उस समय गम का माहौल छा गया, जब शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद उनके पैतृक गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए जुटे और दिवंगत को […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 18, 2026 10:40 am IST, Published 3 weeks ago

देवरिया: यूपी के देवरिया जिले के सुरौली गांव में उस समय गम का माहौल छा गया, जब शिवानंद चौरसिया का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद उनके पैतृक गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए जुटे और दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ग्रामीणों ने भावुक माहौल में शिवानंद चौरसिया को अंतिम विदाई दी। पूरे गांव में शोक की लहर देखने को मिली। अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को बरहज घाट ले जाया गया, जहां पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी की गई।

शिवानंद चौरसिया की मृत्यु की खबर से क्षेत्र में पहले ही दुख का माहौल था। उनके पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने के बाद शोक और भी गहरा हो गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक और स्थानीय लोग शामिल हुए।

 

Advertisement