• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • आंधी-तूफान से प्रभावित बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने में जुटा विभाग, ऊर्जा मंत्री ने की समीक्षा

आंधी-तूफान से प्रभावित बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने में जुटा विभाग, ऊर्जा मंत्री ने की समीक्षा

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में मई माह के दौरान आए लगातार चार भीषण आंधी-तूफानों ने कई जिलों की विद्युत व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण बिजली के खंभों, तारों और अन्य विद्युत अवसंरचनाओं को व्यापक नुकसान पहुंचा, जिसके चलते कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। प्रदेश […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 30, 2026 5:10 pm IST, Published 13 seconds ago

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में मई माह के दौरान आए लगातार चार भीषण आंधी-तूफानों ने कई जिलों की विद्युत व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण बिजली के खंभों, तारों और अन्य विद्युत अवसंरचनाओं को व्यापक नुकसान पहुंचा, जिसके चलते कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने स्थिति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि विभागीय टीमें युद्धस्तर पर बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटी हुई हैं। अधिकांश स्थानों पर विद्युत आपूर्ति को सामान्य कर दिया गया है, जबकि शेष प्रभावित क्षेत्रों में भी तेजी से काम जारी है। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मी कठिन परिस्थितियों में लगातार फील्ड में रहकर सेवाएं बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं।

मंत्री ने यह भी कहा कि वह स्वयं पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जहां भी अभी समस्या बनी हुई है, वहां जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री ने प्रदेशवासियों से धैर्य बनाए रखने और विभाग का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को पूरी तरह बहाल करना सरकार की प्राथमिकता है।

Advertisement