• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • योगी सरकार में नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन, 8 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

योगी सरकार में नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन, 8 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग की जिम्मेदारी दी गई […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 18, 2026 12:14 am IST, Published 21 minutes ago

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद विभाग सौंपा गया है।

स्वतंत्र प्रभार मंत्री अजीत सिंह पाल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मिला है। सोमेंद्र तोमर को सैनिक कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।

राज्य मंत्रियों में कृष्णा पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग सौंपा गया है। कैलाश सिंह राजपूत को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग में जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा सुरेंद्र दिलेर को राजस्व विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है, जबकि हंसराज विश्वकर्मा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

योगी सरकार के इस विभागीय बंटवारे को आगामी राजनीतिक और प्रशासनिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Advertisement