पेंशन और वेतनमान पर चर्चा तेज, 8वें वेतन आयोग की बैठकें शुरू

लखनऊ :लखनऊ में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की टीम के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत हो गई है। आयोग के सदस्य सचिव पंकज जैन के नेतृत्व में पहुंची टीम सोमवार और मंगलवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों, शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य हितधारकों से मुलाकात कर सुझाव एवं मांगों पर चर्चा करेगी। बैठकों के दौरान […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 22, 2026 11:14 am IST, Published 1 hour ago

लखनऊ :लखनऊ में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की टीम के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत हो गई है। आयोग के सदस्य सचिव पंकज जैन के नेतृत्व में पहुंची टीम सोमवार और मंगलवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों, शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य हितधारकों से मुलाकात कर सुझाव एवं मांगों पर चर्चा करेगी।

बैठकों के दौरान कर्मचारी संगठन वेतनमान में संशोधन, महंगाई भत्ता, विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी, सेवा सुविधाओं के विस्तार और पुरानी पेंशन योजना की बहाली जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में हैं। आयोग के समक्ष न्यूनतम वेतन, वार्षिक वेतन वृद्धि, आवास किराया भत्ता, यात्रा भत्ता, चिकित्सा सुविधाएं, अवकाश संबंधी प्रावधान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी सुझाव रखे जाएंगे।

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि आयोग को नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ संविदा और आउटसोर्स कर्मियों की स्थिति पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए। वहीं कुछ राज्य कर्मचारी संगठनों ने वार्ता के लिए आमंत्रित न किए जाने पर नाराजगी जताई है और आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए अलग से पहल करने की बात कही है।

आयोग की टीम 24 जून को लखनऊ दौरा समाप्त कर वापस लौटेगी। कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस प्रक्रिया से उनकी लंबे समय से लंबित मांगों को नई दिशा मिल सकती है।

Advertisement