• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी में दिशा समिति की बैठक, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संभाली अध्यक्षता

वाराणसी में दिशा समिति की बैठक, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संभाली अध्यक्षता

वाराणसी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को शुरू हो गई। बैठक में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता हरदीप सिंह पुरी कर रहे हैं, जिसमें जिले की विकास योजनाओं, केंद्र सरकार की परियोजनाओं […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 18, 2026 2:44 pm IST, Published 2 months ago

वाराणसी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को शुरू हो गई। बैठक में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता हरदीप सिंह पुरी कर रहे हैं, जिसमें जिले की विकास योजनाओं, केंद्र सरकार की परियोजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों की समीक्षा की जा रही है।

बैठक में सांसद वीरेंद्र सिंह और सांसद प्रिया सरोज समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद हैं। दिशा समिति की बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की प्रगति और जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

Tags

varanasi
Advertisement