डा. अंकिता राज ने बेटियों को सशक्त बनने को किया प्रेरित

प्रयागराज, । अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अमृत एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रयागराज के तत्वावधान में गयादीन विश्वकर्मा इंटरमीडिएट कॉलेज, भिदिउरा, थरवई में ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अंकिता राज ने छात्राओं को निरंतर अध्ययन करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए सतत प्रयास करने का संदेश दिया। […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • October 11, 2026 4:59 pm IST, Published 11 seconds ago

प्रयागराज, । अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अमृत एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रयागराज के तत्वावधान में गयादीन विश्वकर्मा इंटरमीडिएट कॉलेज, भिदिउरा, थरवई में ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अंकिता राज ने छात्राओं को निरंतर अध्ययन करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए सतत प्रयास करने का संदेश दिया। उन्होंने अपने पति एवं प्रयागराज के जिलाधिकारी के जीवन से जुड़ी प्रेरक कहानी साझा कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

Gauravshali Bharat

‘सशक्त लड़कियां, मजबूत राष्ट्र’ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और करियर निर्माण के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पौधरोपण से हुआ। अतिथियों के स्वागत के बाद स्वागत गीत एवं छात्राओं द्वारा नृत्य, गीत, कविता और नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

विशिष्ट अतिथि शिप्रा विश्वकर्मा, उपनिदेशक, कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने बालिकाओं से अपने भविष्य और करियर के लिए बड़े सपने देखने तथा उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। वहीं डॉ. पुनीता पाण्डेय ने शक्ति एवं सशक्तिकरण की अवधारणा समझाते हुए छात्राओं को छह सूत्री संकल्प दिलाया और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. संतोष कुमार राज, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज सहित उदय राज विश्वकर्मा (जनहित शिक्षा निकेतन, जलालपुर), नीलम शर्मा (वरिष्ठ शिक्षाविद), विनोद शर्मा (वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ), राममूरत विश्वकर्मा (वरिष्ठ सहायक, केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय) तथा शैलेश पाल (प्रधानाचार्य, सरस्वती ज्ञान मंदिर) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के आयोजक एवं अमृत एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रयागराज के अध्यक्ष तीर्थराज विश्वकर्मा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, शिक्षा और सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि बेटियों को शिक्षा, अवसर और उचित मार्गदर्शन देकर आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। सशक्त बेटियां ही सशक्त समाज और राष्ट्र की आधारशिला हैं।

Advertisement