वंदे भारत के नाश्ते में मक्खी: IRCTC ने लगाया ₹1 लाख का जुर्माना

वाराणसी: आगरा से बनारस आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस के नाश्ते को लेकर यात्रियों में नाराज़गी फैल गई। ट्रेन के सी-13 कोच में सफर कर रहे एक यात्री को परोसे गए नाश्ते में मक्खी मिलने पर हंगामा खड़ा हो गया। यात्री ने इस घटना की शिकायत तुरंत आईआरसीटीसी और रेल मदद ऐप पर दर्ज कराई, […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 2, 2026 9:30 am IST, Published 2 months ago

वाराणसी: आगरा से बनारस आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस के नाश्ते को लेकर यात्रियों में नाराज़गी फैल गई। ट्रेन के सी-13 कोच में सफर कर रहे एक यात्री को परोसे गए नाश्ते में मक्खी मिलने पर हंगामा खड़ा हो गया। यात्री ने इस घटना की शिकायत तुरंत आईआरसीटीसी और रेल मदद ऐप पर दर्ज कराई, जिसके बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया।

शिकायत मिलते ही इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संबंधित सेवा प्रदाता फर्म पर एक लाख रुपये का जुर्माना ठोक दिया। इतना ही नहीं, उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उस बेस किचन यूनिट को भी सील कर दिया गया, जहां से ट्रेन के लिए खाना तैयार किया गया था।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक (नॉर्थ जोन) अजीत कुमार सिन्हा के अनुसार, मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुविधाओं और खानपान की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement