• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • गोरखपुर : 16 साल के नाबालिग ने भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे को सुलाया मौत की नींद

गोरखपुर : 16 साल के नाबालिग ने भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे को सुलाया मौत की नींद

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़के ने अपने ही सगे बड़े भाई, भाभी और महज 3 साल के मासूम भतीजे की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को सोमवार […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 22, 2026 8:14 am IST, Published 1 hour ago

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़के ने अपने ही सगे बड़े भाई, भाभी और महज 3 साल के मासूम भतीजे की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को सोमवार तड़के उस समय अंजाम दिया गया जब पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। कत्ल करने के बाद आरोपी नाबालिग घर की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में दुबककर बैठ गया।

सोते समय कमरे में किया हमला

यह खौफनाक घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बांसगांव इलाके में सोमवार तड़के करीब 3 बजे की है। मृतकों की पहचान:

  • अमित गुप्ता (बड़ा भाई)

  • रंजना गुप्ता (भाभी)

  • रेयांश गुप्ता (3 वर्षीय भतीजा) के रूप में हुई है।

तीनों लोग घर के एक ही कमरे में सो रहे थे, तभी आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। वारदात के वक्त घर में बुजुर्ग पिता भी मौजूद थे। चीख-पुकार सुनकर जब उन्हें घटना का पता चला, तो उन्होंने तुरंत पड़ोसियों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

कमरे में छिपा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

तिहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही एसएसपी और एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घर की ऊपरी मंजिल का कमरा खुलवाकर आरोपी नाबालिग भाई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल किया गया हथियार भी मौके से बरामद कर लिया है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

जांच जारी: आखिर एक 16 साल के लड़के ने अपने ही पूरे परिवार को खत्म क्यों कर दिया, इसकी सही वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। एसपी गोरखपुर दक्षिणी, दिनेश पुरी ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और आपसी कहासुनी की बात सामने आ रही है। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।

बुजुर्ग पिता की तहरीर (एप्लीकेशन) के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Advertisement