NH-19 पर भीषण टक्कर: अनियंत्रित ट्रेलर ने मारी ट्रक को टक्कर

फ़तेहपुर: यूपी के फतेहपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही भारी पड़ गई। मलवां थाना क्षेत्र के सौरा स्थित NH-19 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 2, 2026 8:00 pm IST, Published 2 months ago

फ़तेहपुर: यूपी के फतेहपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही भारी पड़ गई। मलवां थाना क्षेत्र के सौरा स्थित NH-19 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और ड्राइवर तथा खलासी केबिन में ही फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कराया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेलर अनियंत्रित हो गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement