गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा

 पिकअप और ट्रक की टक्कर में 3 श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल गाजियाबाद | 29 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। हादसा निवाड़ी थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 29, 2026 1:38 pm IST, Published 1 hour ago

 पिकअप और ट्रक की टक्कर में 3 श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल

गाजियाबाद | 29 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। हादसा निवाड़ी थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर उस समय हुआ, जब हरिद्वार जा रही बोलेरो पिकअप की सामने से आ रहे एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद स्टील कॉइल से लदा ट्रक बोलेरो पिकअप को लगभग 500 मीटर तक घसीटता चला गया, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में पिकअप के पिछले हिस्से में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रमेश (22), रतन (23) और सरजीत (35) के रूप में हुई है। तीनों राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा क्षेत्र के कलगांव गांव के निवासी थे।

नई बोलेरो की पूजा कराने जा रहे थे हरिद्वार

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी महिपाल ने हाल ही में नई बोलेरो पिकअप खरीदी थी। वाहन की पूजा कराने और गंगा स्नान के लिए वह अपने गांव के 15 लोगों के साथ मंगलवार शाम हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। महिपाल स्वयं वाहन चला रहे थे।

रात करीब 12:40 बजे गाजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप ट्रक के साइड हिस्से में फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई।

13 घायल, एक की हालत गंभीर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement