• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे राम मंदिर ट्रस्ट की CEO पद की जिम्मेदारी

जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे राम मंदिर ट्रस्ट की CEO पद की जिम्मेदारी

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के नाम का ऐलान कर दिया है। भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को हुई ट्रस्ट की बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई। मिश्रा भारतीय वायुसेना में लंबे समय तक महत्वपूर्ण […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • September 2, 2026 4:55 pm IST, Published 46 minutes ago

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के नाम का ऐलान कर दिया है। भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को हुई ट्रस्ट की बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई। मिश्रा भारतीय वायुसेना में लंबे समय तक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

जितेंद्र मिश्रा ने वायुसेना के वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली है। उनके सैन्य करियर को देखते हुए उन्हें प्रशासनिक और संचालन संबंधी अनुभव वाला अधिकारी माना जाता है। वह इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ में ऑपरेशन्स के डिप्टी चीफ और डॉक्ट्रिन, ऑर्गनाइजेशन एंड ट्रेनिंग के डिप्टी चीफ के पद पर भी काम कर चुके हैं।

5585 आवेदनों में से हुआ चयन

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए कुल 5,585 आवेदन प्राप्त हुए थे। चयन प्रक्रिया के दौरान आवेदनों की शुरुआती जांच के बाद उम्मीदवारों को अलग-अलग चरणों में आगे बढ़ाया गया। ट्रस्ट ने अंतिम प्रक्रिया के लिए तीन उम्मीदवारों का चयन किया, जिनमें से जितेंद्र मिश्रा को CEO की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया।

चयन प्रक्रिया में तकनीक और मानवीय मूल्यांकन दोनों का इस्तेमाल किया गया। आवेदनों की स्क्रीनिंग के लिए AI आधारित व्यवस्था के साथ मैनुअल मूल्यांकन भी किया गया। इसके लिए 600 अंकों का मूल्यांकन ढांचा तैयार किया गया था। प्रारंभिक चरण में 3,577 उम्मीदवारों का मूल्यांकन हुआ। इनमें 470 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया। इसके बाद 11 और 12 अगस्त को अयोध्या में 108 आवेदकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की गई। अंतिम चरण में 16 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया गया।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान संभाली थी पश्चिमी कमान

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का वायुसेना में लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न कमांड की कमान संभाली थी। वह 6 दिसंबर 1986 को एयर फोर्स एकेडमी से भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन हुए थे। 38 साल से अधिक लंबे करियर में मिश्रा ने 3,000 घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव हासिल किया। उन्होंने 18 से अधिक प्रकार के फाइटर, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर उड़ाए हैं।

मिश्रा ने नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़कवासला और एयर फोर्स एकेडमी, डुंडीगल से प्रशिक्षण लिया है। इसके अलावा वह एयर फोर्स टेस्ट पायलट्स स्कूल, एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, मोंटगोमरी, अलबामा और रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज के भी पूर्व छात्र रहे हैं।

ट्रस्ट की बैठक में हुआ फैसला

CEO के चयन को लेकर बुधवार को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक हुई। इसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, स्वामी कमलनयन दास, अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन, ट्रस्टी महंत दीनेंद्र दास और कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

CEO की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चंदे में कथित चोरी का मामला भी चर्चा में है। इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। वहीं, ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा और एक अन्य पदाधिकारी के इस्तीफे की बात भी सामने आई है।

ऐसे में जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति ट्रस्ट के प्रशासनिक कामकाज के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब नए CEO के सामने मंदिर से जुड़े प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी कार्यों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

 

Advertisement