कानपुर देहात में लगातार विभिन्न कंपनियों में हो रहे मजदूरों के प्रदर्शन और हड़ताल को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अपनाता दिख रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंडलायुक्त और डीआईजी ने अधिकारियों और उद्यमियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में क्षेत्र में चल रही औद्योगिक गतिविधियों और लगातार हो रहे प्रदर्शनों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि सभी औद्योगिक इकाइयों में श्रम कानूनों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उद्यमियों से अपील की गई कि वे कर्मचारियों के साथ संवाद बनाए रखें ताकि किसी भी तरह के विवाद या हड़ताल की स्थिति से बचा जा सके। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति और औद्योगिक माहौल बनाए रखना प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी पक्षों को मिलकर काम करना होगा।