अयोध्या में बड़ा फैसला: ट्रस्ट की कमान अब कृष्ण मोहन के पास

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया। ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों चंपत राय और अनिल मिश्रा की सक्रिय जिम्मेदारियों में परिवर्तन के बाद पूर्व भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी कृष्ण मोहन को ट्रस्ट का नया महामंत्री नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद उन्होंने स्पष्ट कहा […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 6, 2026 7:28 pm IST, Published 40 minutes ago

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया। ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों चंपत राय और अनिल मिश्रा की सक्रिय जिम्मेदारियों में परिवर्तन के बाद पूर्व भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी कृष्ण मोहन को ट्रस्ट का नया महामंत्री नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह तथा व्यवस्थित बनाना होगी, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता की पुनरावृत्ति न हो।

कृष्ण मोहन ने कहा कि हाल की घटनाओं से रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं और ट्रस्ट की छवि पर भी असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि जहां भी प्रशासनिक या प्रबंधन संबंधी कमियां सामने आई हैं, उन्हें दूर किया जाएगा और यदि किसी स्तर पर दोष तय होता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की विश्वसनीयता को पुनः मजबूत करना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। इसके लिए कार्यप्रणाली की समीक्षा, प्रक्रियाओं में सुधार और पारदर्शिता बढ़ाने जैसे कदम प्राथमिकता पर होंगे। उनका कहना था कि समाज के मन में यदि किसी प्रकार का अविश्वास पैदा हुआ है, तो उसे दूर करना ट्रस्ट का दायित्व है।

नवनियुक्त महामंत्री ने संकेत दिए कि ट्रस्ट की प्रशासनिक प्रक्रियाओं की व्यापक समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन कमियों का लाभ उठाकर विवाद पैदा हुए, उन्हें बंद करने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी कहा कि निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी अधिकृत जानकारियां सार्वजनिक की जाएंगी और मीडिया को भी तथ्यात्मक एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

कृष्ण मोहन ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में ट्रस्ट की हर गतिविधि में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन की साख को मजबूत करने और श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा। ट्रस्ट की बैठक में संगठनात्मक बदलावों के साथ भविष्य की कार्ययोजना और मंदिर से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर भी चर्चा की गई।

 

 

Advertisement