• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • ममता दीदी के हाथ से जाएगी बंगाल की सत्ता, BJP कराएगी विकास : दानिश आजाद अंसारी

ममता दीदी के हाथ से जाएगी बंगाल की सत्ता, BJP कराएगी विकास : दानिश आजाद अंसारी

लखनऊ: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि जनता ममता बनर्जी से सत्ता छीन लेगी और भाजपा के नेतृत्व में बनने वाली सरकार विकास कराएगी। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है।  सुबह से मतदान केंद्रों पर […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • April 23, 2026 2:36 pm IST, Published 2 hours ago

लखनऊ: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि जनता ममता बनर्जी से सत्ता छीन लेगी और भाजपा के नेतृत्व में बनने वाली सरकार विकास कराएगी। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है।  सुबह से मतदान केंद्रों पर वोटर पहुंच रहे हैं और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। कुछ वोटरों ने बताया है कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए वोट कर रहे हैं, तो कुछ वोटरों ने कहा कि उन्हें बंगाल में परिवर्तन चाहिए और उनका वोट नई सरकार के लिए है। लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विकास की नई कहानी लिखने का दिन है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार ने बंगाल को अपराधियों के हवाले कर दिया है। जनता ममता बनर्जी के कुशासन से त्रस्त है और आजादी पाने के लिए वोट कर रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता विकास के लिए वोट कर रही है और इससे घबराकर टीएमसी के लोग हिंसा पर उतर आए हैं। वे निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव नहीं होने देना चाहते। इस बार चुनाव में भले ही टीएमसी के लोग कितनी भी कोशिश कर लें, जनता का मूड ममता बनर्जी की सरकार को हटाने का है। दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास की नई कहानी लिखी जाएगी। टीएमसी वाले घबरा गए हैं, इसलिए हिंसा कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी के बारे में इस तरह की हल्की-फुल्की टिप्पणी करना कांग्रेस की हताशा को साफ दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है लेकिन कांग्रेस को देश का यह विकास पसंद नहीं है। एकता के सूत्र में पूरा देश बंध रहा है जबकि कांग्रेस अपना दिवालियापन दिखा रही है।

Advertisement