• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • गाजियाबाद के हाईराइज फ्लैट में भीषण आग, 8वीं मंजिल पर मची अफरा-तफरी

गाजियाबाद के हाईराइज फ्लैट में भीषण आग, 8वीं मंजिल पर मची अफरा-तफरी

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र स्थित एक्सटेंशन-2 इलाके में एक हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग इमारत की 8वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुआं फैलने के कारण आसपास के फ्लैटों […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 18, 2026 8:25 pm IST, Published 3 weeks ago

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र स्थित एक्सटेंशन-2 इलाके में एक हाईराइज सोसायटी के फ्लैट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग इमारत की 8वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुआं फैलने के कारण आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग घबराकर बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

 

Advertisement