• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • यूपी स्पोर्ट्स कॉलेजों में मेरिट लिस्ट जारी, 3 से 6 जुलाई तक होगा मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

यूपी स्पोर्ट्स कॉलेजों में मेरिट लिस्ट जारी, 3 से 6 जुलाई तक होगा मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के तीनों स्पोर्ट्स कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मुख्य चयन परीक्षा की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। चयनित खिलाड़ियों को अब प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण के तहत मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, यह प्रक्रिया 3 जुलाई से 6 […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 16, 2026 1:37 pm IST, Published 2 days ago

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के तीनों स्पोर्ट्स कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मुख्य चयन परीक्षा की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। चयनित खिलाड़ियों को अब प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण के तहत मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, यह प्रक्रिया 3 जुलाई से 6 जुलाई के बीच निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को समय पर संबंधित केंद्रों पर पहुंचकर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत सूची और दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइटों sportscollegelko.in और khelsathi.in पर उपलब्ध कराए गए हैं। इस चयन प्रक्रिया में 6, 9 और 11 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता और खेल कौशल के आधार पर मेरिट तैयार की गई है।

अभ्यर्थियों को सत्यापन के समय अपने मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, खेल उपलब्धियों से जुड़े दस्तावेज और अन्य आवश्यक कागजात साथ लाना अनिवार्य होगा। पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को तीन अलग-अलग केंद्रों में विभाजित किया गया है।

लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, क्रिकेट और फुटबॉल के लिए प्रवेश होंगे। गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, वॉलीबॉल और कुश्ती शामिल हैं।
सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज में कबड्डी, तैराकी, हैंडबॉल, बॉक्सिंग और भारोत्तोलन के लिए चयन किया जाएगा।

 

Advertisement